1000 वर्ग फिट जगह नोएडा को मिली, प्राधिकरण
नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में नोएडा के विकास, औद्योगिक विकास व रियल एस्टेट की चमक दिखेगी। नोएडा प्राधिकरण ने एक्सपो मार्ट में 1000 वर्ग फुट जगह आरक्षित करवाई है। इस पर नोएडा प्राधिकरण, औद्योगिक इकाइयों, बिल्डर कंपनियों के स्टॉल लगेंगे। प्राधिकरण के स्टॉल पर वीडियो स्क्रीन पर विकास परियोजनाओं की झलक दिखाई जाएगी। इनमें मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर तक बन रहे चिल्ला एलिवेटेड रोड, सेक्टर-94 जापानी पार्क, वेदवन पार्क, भंगेल एलिवेटेड रोड समेत अन्य परियोजनाएं होंगी। इसके लिए करीब 3 मिनट की एक वीडियो क्लिप प्राधिकरण ने तैयार करवाई है। प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि प्राधिकरण के स्टॉल के साथ 16 स्टॉल निजी क्षेत्र के नोएडा से लगवाने की तैयारी है। समीक्षा के साथ विभागों को निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो