फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रेड शो में दिखेगी नोएडा के औद्योगिक विकास व रियल एस्टेट की चमक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। ग्रेनो के एक्सपो मार्ट में 25 सितंबर से शुरू हो रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में नोएडा के विकास, औद्योगिक विकास व रियल एस्टेट की चमक दिखेगी। नोएडा प्राधिकरण ने एक्सपो मार्ट में 1000 वर्ग फुट जगह आरक्षित करवाई है। इस पर नोएडा प्राधिकरण, औद्योगिक इकाइयों, बिल्डर कंपनियों के स्टॉल लगेंगे। प्राधिकरण के स्टॉल पर सेक्टर-62 गोल चक्कर पर प्रस्तावित स्काईवॉक, सेक्टर-52-51 स्काईवॉक, भंगेल एलिवेटेड रोड समेत अन्य परियोजनाओं के मॉडल लगाए जाएंगे। नोएडा से जिन कंपनियों के स्टॉल लगेंगे, उनके साथ प्राधिकरण बैठक कर रहा है। एसीईओ संजय खत्री ने बताया कि प्राधिकरण के स्टॉल में खासतौर से बड़ी परियोजनाओं के मॉडल को दर्शाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें