फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा की आरना ने दिल्ली में जीते स्वर्ण समेत तीन पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की निशानेबाज आरना तोमर ने दो अलग-अलग प्रतियोगिता में तीन पदक जीते हैं। दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रेंज में 23 से 28 जुलाई तक हुई प्री यूपी राज्य शूटिंग प्रतियोगिता नोएडा की निवासी निशानेबाज आरना ने स्वर्ण और रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा इसी दौरान दिल्ली के ही सीरीफोर्ट स्टेडियम में आयोजित ओपन शूटिंग प्रतियोगिता के अंडर-16 में रजत पदक हासिल किया। आरना ने 400 में 366 अंक हासिल किए। अंडर-16 वर्ग में सीनियर व जूनियर महिला व पुरुष मिक्स्ड में टॉप आठ में जगह बनाई। वह नोएडा स्थित सनराइज शूटिंग अकादमी में पिता व कोच दीपक तोमर से शूटिंग के गुर सीखती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें