ई वेस्ट वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दी नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी।
- फोटो : Amar Ujala
ई वेस्ट खरीदने के लिए आपके दरवाजे पर पहुंचेगा वाहन
- नोएडा प्राधिकरण में ई वेस्ट निस्तारण के लिए दो कंपनियों से किया करार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में ई वेस्ट कलेक्शन के लिए प्राधिकरण ने नई व्यवस्था शुरू की है। इसके लिए दो कंपनियों से करार किया गया है। इन कंपनियों के वाहन सोसाइटी गांव और सेक्टरों में जाकर ना केवल ई वेस्ट उचित दाम पर खरीदेंगे बल्कि उनका सुरक्षित तरीके से निस्तारण भी करेंगे।