फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बिगड़ रहे हालात, एक दिन में रिकार्ड 1442 केस 

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बिगड़ रहे हालात, एक दिन में रिकार्ड 1442 केस  - 8 माह का टूटा रिकार्ड,  5 मर्ई के बाद मिले सर्वाधिक संक्रमित  माई सिटी रिपोर्टर  नोएडा  जिले में कोविड संकट गहराता जा रहा है। मंगलवार को रिकार्ड 1442 नए केस सामने आए हैं। जो आठ महीने बाद सर्वाधिक मरीज संख्या है। इससे पहले 5 मई को 1703 संक्रमित एक दिन में मिले थे। जिसके बाद से यह आंकड़ा लगातार घटता गया। वहीं सक्रिय केसों में भी जिला लगातार प्रदेश में पहले नंबर पर बना हुआ है।  दिसंबर के शुरुआती दिनों में जहां सक्रिय मरीजों की संख्या 50 से कम रही थी। अब सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 7099 पर पहुंच चुका है। अब तक जिले में कोविड के 70972 मामले सामने आए हैं। मंगलवार को 124 लोग इस बीमारी से ठीक हुए । इसके साथ ही अब तक ठीक होने वालों की संख्या 63405 हो चुकी है। वहीं जिले में अब तक कुल 1797441 जांच सैंपल लिए गए।  जिनमें से 1328 आरटीपीसीआर मंगलवार को हुई।  बढ़ती भीड़ बन रही समस्या -  जैसे जैसे कोविड के रोगी जिले में बढ़ रहे हैं। साथ ही अस्पतालों में जांच,  इलाज के लिए रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सेक्टर 30 जिला अस्पताल में सुबह 8 बजे से मरीजों की लाइन लगने लगी, जो धीरे धीरे इतनी बढ़ी की सड़क तक पहुंच गई।  दोपहर 12 बजे के बाद तक यहां अस्पताल से सड़क तक ओपीडी मरीजों , टीकाकरण कराने आने वालों, जांच के लिए आए लोगों आदि की लंबी कतारें नजर आई।  जांच के लिए बढ़ा इंतजार-  जहां एक ओर कोविड मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं जांच के लिए मशक्कत भी बढ़ने लगी है। पिछले 10 दिनों के अंदर जिले में कोविड के 7184 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान करीब 34656 जांचें हुई है। यानी जांच के सापेक्ष संक्रमितों की संख्या  20 फीसद से अधिक हैं। वहीं सामान्य सर्दी बुखार और कोविड के लक्षणों में समानता के कारण जांच की मांग बढ़ रही है। जिसके चलते जांच की बारी आने का इंतजार भी बढ़ने लगा है। घंटों सरकारी अस्पतालों में जांच का इंतजार कर रहे लोगों में कोविड का खतरा और गहराता जा रहा है।  गंभीर मामले ना होने से राहत-  जहां एक ओर संक्रमण बढ़ रहा है। वहीं राहत की बात यह है कि इस बार मिल रहे रोगियों में गंभीर मरीजों की संख्या कम है और अधिकांश लोगों का इलाज होम आइसोलेशन में ही चल रहा है। फिलहाल 200 से कम संक्रमित अस्पतालों में है। सेक्टर 39 स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या करीब 42 है। जिसमें से पांच को ही ऑक्सीजन, आईसीयू जैसी सुविधाओं की जरूरत है। वहीं जिले में अब तक करीब 15 चिकित्सकों के संक्रमित होने की सूचना है।  यूं बढ़ते गए सक्रिय मरीज-  1 दिसंबर- 11 सक्रिय मरीज  4 दिसंबर- 22 सक्रिय मरीज  25 दिसंबर- 54 सक्रिय मरीज  29 दिसंबर- 100 सक्रिय मरीज  4 जनवरी - 597 सक्रिय मरीज  5 जनवरी -1110 सक्रिय मरीज  7 जनवरी - 2404 सक्रिय मरीज  8 जनवरी - 3527 सक्रिय मरीज  9 जनवरी - 4613 सक्रिय मरीज  10 जनवरी - 5780 सक्रिय मरीज  11 जनवरी - 7099 सक्रिय मरीज  ---------------- प्रगति मिश्रा 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें