सामाजिक दूरी संग परीक्षाएं, सैनेटाइजेशन पर खास जोर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा
सेक्टर 39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार से इंटरनल परीक्षाओं की शुरुआत हुई। महाविद्यालय में कोविड गाइडलाइन के तहत सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए परीक्षाओं का आयोजन हुआ। साथ ही जगह जगह सैनेटाइजेशन के प्रबंध किए गए। परीक्षाओं का आयोजन साइंस, कामर्स , ह्यूमैनिटीज तीनों विभागों में किया जा रहा है। एक दिन में एक विभाग में एक ही विषय की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जिससे छात्र संख्या सीमित रहें। वहीं कॉलेज स्टाफ को भी रोस्टर अनुसार सीमित संख्या में आने के निर्देश दिए गए हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो राजीव गुप्ता के अनुसार पहले दिन फिजिकल एजुकेशन एवं वनस्पति विज्ञान की परीक्षाएं आयोजित की गई। परीक्षाएं 20 जनवरी तक चलेंगी। जिसके बाद सभी कक्षाओं का रिजल्ट जल्द ही विश्वविद्यालय को भेज दिया जाएगा। परीक्षाओं का आयोजन कोविड नियमों के अनुसार किया जा रहा है। छात्रों को बिना मास्क एवं सैनेटाइजेशन प्रवेश ना देने के सख्त निर्देश हैं।
--------------
प्रगति मिश्रा