मिशन शक्ति से महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने की कवायद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा
सेक्टर 39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तृतीय चरण के अंतर्गत
जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर के गुप्ता के दिशा
निर्देशन आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न ऐप की
जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन मिशन शक्ति नोडल अधिकारी डॉ अनीता
कुमारी ने किया। बालिका हेल्थ क्लब की संयोजिका डॉ रेनू तोमर द्वारा छात्र-छात्राओं को
योग व व्यायाम का प्रशिक्षण दिया गया ।
महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ ममता गौतम व मिशन शक्ति नोडल अधिकारी डॉ अनीता
कुमारी द्वारा महिला सुरक्षा संबंधी एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
गया। इस प्रतियोगिता में मोनिका विश्वकर्मा व सौरभ यादव क्रमश: प्रथम व द्वितीय
स्थान पर रहे। साथ ही व्याख्यान व वीडियो के माध्यम से महिला सुरक्षा संबंधित आयाम जैसे
आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उपाय, कानूनी प्रावधानों, हेल्पलाइन नंबर,
ऑनलाइन ऐप आदि की जानकारी दी गई । साथ ही विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा संबंधी
शपथ दिलाई गई। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश
डालते हुए कहा कि सभी छात्र छात्राएं मिशन शक्ति संबंधी मिल रही जानकारियों को अपने
परिवार और संबंधियों के बीच साझा करें । क्योंकि ऐसे अभियानों की सफलता छात्र-छात्राओं के
सक्रिय योगदान पर निर्भर करती है । युवा पीढ़ी की सोच में परिवर्तन एक व्यापक
सामाजिक परिवर्तन का आधार बन सकती है । साथ ही उन्होंने मानसिक दृढ़ता के लिए
मेडिटेशन को महत्वपूर्ण बताया।
-----------------