फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिओ इक्नोमिक्स पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिओ इक्नोमिक्स पर चर्चा माई सिटी रिपोर्टर नोएडा सेक्टर 62 स्थित आईएमएस लॉ कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान का आयोजन हुआ। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में बतौर वक्ता चीनी कानून और नीति केंद्र के उप निदेशक शिन्यू लि ने अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय इकोनोमिक्स लॉ के लिए जिओ इकोनॉमिक्स अंतरराष्ट्रीय कानून को मजबूत बनाने के लिए एक विशाल एवं ठोस कदम है। उन्होंने जिओ इकोनॉमिक्स (अर्थशाष्त्र एवं संसाधनों की उपलब्धता का विषय) की अवधारणा की व्याख्या क्वांटम फ्रेम वर्क के संरचना के माध्यम से की। साथ ही उन्होंने जिओ इकोनोमिक्स के सीमित दायरे और उससे परे आयामों की चर्चा की। कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. गोविंद प्रसाद गोयल ने बताया कि ग्लोबलाइजेशन के दौर में अंतरराष्ट्रीय कानून की समुचित जानकारी एवं नए आयामों को जानना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान आईएमएस की डीन डॉ. मंजू गुप्ता के साथ संस्थान के शिक्षक एवं छात्रों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। ------ प्रगति मिश्रा 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें