फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अक्टूबर तक होंगे एमबीए और एमसीए में दाखिले 

विज्ञापन
विज्ञापन
15 अक्टूबर तक होंगे एमबीए और एमसीए में दाखिले  माई सिटी रिपोर्टर  नोएडा  राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने परास्नातक कोर्स दाखिले की तिथियों में दोबारा परिवर्तन किया है। विभिन्न विषयों से एमबीए या एमसीए करने के इच्छुक छात्र-छात्राएं अब 15 अक्टूबर तक दाखिला ले सकते हैं।   नोएडा की क्षेत्रीय निदेशक डॉ कविता त्यागी ने बताया कि प्रवेश सत्र जुलाई 2020 के सभी सामान्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए समयसीमा में परिवर्तन किया गया है। अब छात्र 15 अक्टूबर तक  विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.uprtou.ac.in तथा वेब लिंक http://admission.onlineuprtou.in/  पर पंजीकरण कराते हुए प्रवेश के लिए चयनित अध्ययन केन्द्र के माध्यम से अपना प्रवेश अंतिम रूप से सुनिश्चित करा सकते हैं । एमबीए, एमसीए कार्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी भी 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज , इस बार अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के सर्कुलर के आदेश का पालन करते हुए सत्र 2020-21 में एमबीए, एमसीए की प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं कर रहा है। इसके स्थान पर विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित शैक्षिक योग्यता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट चेक कर सकते हैं। ------------- प्रगति मिश्रा 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें