आईएमएस में बिज़नेस मार्कफेस्ट का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा
सेक्टर 62 स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में बिजनेस मार्कफेस्ट 2020 का आयोजन हुआ। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में छात्रों के लिए प्रोडक्ट डेवलपमेंट, लोगो मेकिंग, ब्रोशर मेंकिंग एवं मीम मेकिंग जैसी प्रतियोगिता रखी गई। डीन प्रो. (डॉ.) मंजू गुप्ता ने कहा कि आजकल डिजिटल मार्केटिंग का समय है। छात्रों के लिए इस क्षेत्र में काफी संभावना भी हैं। आने वाले समय में ई-कॉमर्स एवं ऑनलाइन के माध्यम से कंपनी अपने व्यापार का संचालन करेंगी। अतः इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन प्रतियोगिताएं छात्रों को भविष्य के लीडर बनाने में सहायक होगी।
बीबीए की विभागाध्यक्ष प्रो. नीरजा आनंद ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए दो राउंड रखे गए। जिसके पहले राउंड छात्रों के क्रिएशन को सोशल मीडिया के माध्यम से वोटिंग कराई गई। प्रतियोगिता के दौरान सर्वाधिक लाइक, शेयर एवं पॉजिटिव कॉमेंट्स वाले क्रिएशन को दूसरे राउंड के लिए चयनित किया गया। वहीं दूसरे राउंड में 10 चयनित प्रतिभागियों ने ज्यूरी के सामने अपने आइडिया को प्रस्तुत किया। आयोजन आईएमएस मार्केटिंग क्लब के तत्वाधान में किया गया। इस प्रतिस्पर्धा का संचालन बीबीए अंतिम वर्ष के छात्र रिषभ, मेगुल एवं मुस्कान ने प्रो. नीलम सिलोलिहा के संरक्षण में किया। वहीं प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन मंगलवार को किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान आईएमएस की डीन प्रो. (डॉ.) मंजूगुप्ता, बीबीए की विभागाध्यक्ष प्रो. नीरजा आनंद के साथ संस्थान के शिक्षक एवं छात्रों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
-----------------
प्रगति मिश्रा