फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida : पंचायती फरमान पर  छेड़छाड़ के आरोपी दो युवकों को किशोरी ने मारे 5-5 जूते, किया था वीडियो वायरल

Wed, 23 Nov 2022 07:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

रबूपुरा में छह माह पूर्व युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल करने वाले युवकों को सजा देने के लिए कस्बे में शनिवार को पंचायत हुई। पंचायत के फरमान पर आरोपी दो युवकों को किशोरी ने पांच-पांच जूते मारे। साथ ही, पंचायत ने 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 

विज्ञापन


पीड़िता से छेड़छाड़ करने का वीडियो बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि वीडियो वायरल करने वाले तीन युवकों को पंचायत में बुलाया गया था। एक युवक पंचायत में नहीं पहुंचा। वहीं, पंचायत के संबंध में पुलिस ने जानकारी से इंकार किया है। 

दरअसल, छह माह पहले कस्बा निवासी एक युवक ने युवती को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की थी। आरोपी ने इस दौरान पीड़िता का वीडियो भी बना लिया था। आरोपी ने वीडियो को अपने किसी दोस्त को भेज दिया था। इसके बाद तीन युवकों ने वीडियो को वायरल कर दिया। इस प्रकरण में रबूपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने जांच कर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


वायरल करने वाले तीन आरोपियों पर भी कार्रवाई की मांग की जा रही थी। इसे लेकर कस्बे में पंचायत कर दोनों युवकों को किशोरी से जूते मरवाए गए और जुर्माना लगाया गया। वहीं, तीसरे आरोपी के न पहुंचने पर पंचायत ने नाराजगी व्यक्त की है। चर्चा है कि तीसरे आरोपी को भी पंचायत कड़ी सजा का फरमान सुना सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें