नोएडा (संवाद)। सेक्टर-131 स्थित प्रोमेथियस स्कूल में आयोजित नोएडा टैलेंट हंट शहर की उभरती प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच दे रहा है। आयोजक मुकेश शर्मा ने बताया कि इसका उद्देश्य खिलाड़ियों, कलाकारों और युवा प्रतिभाओं की पहचान कर आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। पहले चरण (3 से 5 जुलाई) में डांस, सिंगिंग, म्यूजिक, डिबेट, स्विमिंग, शूटिंग, टेबल टेनिस और शतरंज प्रतियोगिताओं में 1300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। दूसरा चरण 10 से 12 जुलाई तक होगा, जिसमें बैडमिंटन और जिम्नास्टिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।