फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: सुपरटेक केपटाउन सोसायटी की 15वीं मंजिल से गिरकर महिला वकील मौत, नहीं मिला सुसाइड नोट

Fri, 27 Jan 2023 02:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

गुरुवार रात 12:00 से 1:00 के बीच में वह अपनी फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर 74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में रहने वाली महिला वकील की 15वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


यह घटना गुरुवार देर रात की है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक 27 साल की सोमा वकील थी और सेक्टर 63 स्थित एक लॉ फर्म में काम कर रही थी।

वह सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में अपने माता पिता और बहन के साथ रह रही थी। गुरुवार रात 12:00 से 1:00 के बीच में वह अपनी फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि सोमा मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। पुलिस को अभी तक परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है और विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें