फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा सुपर स्ट्राइकर ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित क्रिकेट जंक्शन मैदान पर चल रहे क्रिकेट जंक्शन सीजन-17 के लीग मैच में नोएडा सुपर स्ट्राइकर ने वॉरियर्स-11 को तीन विकेट से हराया। मैच में यश कौशिक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वॉरियर्स-11 की टीम टी-20 मुकाबले में 10 विकेट के नुकसान पर 90 बना सकी। विपक्षी टीम की ओर से यश कौशिक व कपिल धामा ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा सुपर स्ट्राइकर की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 93 बनाकर मैच में जीत हासिल की। विवेक व मोंटी ने 20-20 रन की पारी खेली। वॉरियर्स-11 की ओर से रजनीश सिंह ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें