नोएडा में स्पेशल टास्क फोर्स यानी एसटीएफ ने एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। फर्जी कंपनी बनाकर बैंकों से करोड़ों का लोन लिया करते थे। एसटीएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गैंग में पांच पुरूष और एक महिला है। गिरफ्तार महिला का नाम प्रीति बताया जा है। वहीं हरीकिशन, विष्णु, ऋषभ, सूर्या और संजीव को भी गिरफ्तार किया है।