नोएडा के सेक्टर 32 में कूड़े के ढेर में गुरुवार देर रात आग लगने की सूचना है। कूड़े के ढेर से ऊंची लपटें उठती देख पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। जिसके बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। #WATCH उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर 32 के डंपिंग ग्राउंड में आग लगी। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/GkbcSUxZb7— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2023