फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: साइकिलिंग कर रही महिला से स्कूटी सवार शोहदे ने की अभद्रता, विरोध करने पर मारा धक्का

Tue, 13 Sep 2022 11:30 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा।

सार

सेक्टर-116 निवासी एक महिला ने पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर में कहा कि वह रोजाना की तरह अपने आठ महिलाओं के ग्रुप के साथ साइकिलिंग करने निकली थी। वह लोग स्पेक्ट्रम मॉल के पास पहुंची तो स्कूटी पर सवार एक युवक आया और उसने उन्हें गलत तरीके से छुआ। उन्होंने जब विरोध किया तो उसने धक्का देकर उन्हें गिरा दिया।
विज्ञापन
टहलने गई महिला से छेड़खानी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-113 कोतवाली क्षेत्र में आठ महिलाओं का एक समूह साइकिलिंग करने निकला। पीछे से स्कूटी पर आ रहे एक शोहदे ने ग्रुप की एक महिला से अभद्रता करते हुए उन्हें गलत तरीके से छुआ। इसका महिला ने विरोध किया तो उसे धक्का देकर गिरा दिया। इससे महिला के हाथ में चोटें आईं। युवक वहां से भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सेक्टर-116 निवासी एक महिला ने पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर में कहा कि वह रोजाना की तरह अपने आठ महिलाओं के ग्रुप के साथ साइकिलिंग करने निकली थी। वह लोग स्पेक्ट्रम मॉल के पास पहुंची तो स्कूटी पर सवार एक युवक आया और उसने उन्हें गलत तरीके से छुआ। उन्होंने जब विरोध किया तो उसने धक्का देकर उन्हें गिरा दिया। इससे उन्हें चोटें आईं, खासकर हाथ से खून निकल आया।

उन्होंने बताया कि साथ में चल रही अन्य महिलाओं ने उनका प्राथमिक उपचार कराया। शोहदा हेलमेट पहने हुए था इसलिए वे उसका चेहरा नहीं देख सकीं। उसकी स्कूटी के नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें