फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सराय काले खां में पॉलीथिन में महिला के शव के टुकड़े, तार जोड़ने पहुंची नोएडा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अब दिल्ली में मिले मानव अंग, पहुंची नोएडा पुलिस
विज्ञापन

- सराय काले खां में पॉलिथीन में महिला के शव के टुकड़े
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-आठ के नाले में मिले मानव अंग का कनेक्शन दिल्ली से जुड़ता नजर आ रहा है। दिल्ली के सराय काले खां क्षेत्र में शनिवार को रिंग रोड फ्लाईओवर बस स्टैंड के पास पॉलीथिन में महिला के शव के टुकड़े मिले हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद नोएडा पुलिस भी अलर्ट हो गई है। नोएडा पुलिस की एक टीम दिल्ली पुलिस से संपर्क साधकर काले खां में मिले महिला के शव टुकड़ों की पड़ताल व जानकारी हासिल करने गई हैं। नोएडा पुलिस दोनों घटनाओं को आपस में जोड़ कर महिला की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस आशंका जता रही है कि सेक्टर- आठ स्थित फर्नीचर फैैक्ट्री के बाहर नाले में मानव अंग मिलने का दिल्ली के मामले से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल दोनों जगह के अधिकारी भी हर अपडेट एक दूसरे से साझा कर रहे हैं। एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि दिल्ली में मानव अंग मिलने की सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। इसके अलावा शनिवार को सेक्टर आठ स्थित नाले के पास एक कि के अंदर लगे उन सात सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला गया जो प्रारंभिक चरण में छूट गए थे। अभी तक कोई भी ठोस सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें