फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में दिल्ली के बदमाश को लगी गोली, नोएडा में था वांछित अपराधी; ऐसे दबोचा

Wed, 26 Jun 2024 10:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

दिल्ली से सेट नोएडा में एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया है। नोएडा जॉन के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस की टीम सेक्टर 54 के पास बुधवार रात को वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस के साथ बुधवार देर रात को हुई मुठभेड़ में दिल्ली के एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


नोएडा में था वांछित अपराधी
घायल बदमाश के खिलाफ नोएडा दिल्ली में आधे दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और नोएडा में एक मामले में वह वांछित चल रहा था। नोएडा जॉन के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस की टीम सेक्टर 54 के पास बुधवार रात को वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

दिल्ली का रहने वाला है बदमाश
तभी पुलिस की टीम ने बाइक सवार एक संदिग्ध युवक को रोकने का इशारा किया। इस दौरान संदिग्ध युवक भगाने के दौरान बाइक से फिसल कर गिर गया। इसके बाद बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तब बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान कल्याणपुरी दिल्ली निवासी मनीष के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें