फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विद्यार्थियों ने जरूरतमंद बच्चों संग बांटी खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-49 स्थित द एसडी विद्या स्कूल के विद्यार्थियों ने चैलेंजर्स की पाठशाला का दौरा कर जरूरतमंद बच्चों के साथ समय बिताया। इस दौरान विद्यार्थियों ने बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं और अपनत्व का एहसास कराया। कार्यक्रम के तहत स्कूल की ओर से दान अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने दीये बनाने की गतिविधि में भाग लिया और बच्चों के साथ नृत्य व मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में सहानुभूति, दया, समावेशिता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें