नौ फीसदी सस्ता सोना खरीद पाएंगे नोएडा वाले, बढ़ेगा कारोबार
फोटो
नोएडा। ड्यूटी कम कर सरकार ने नौ फीसदी तक सोना सस्ता कम करने का काम किया है। व्यापारी भी इस बजट को बाजार में खरीदारी बढ़ने और बेहतरी की तरह देख रहे हैं।
सेक्टर 18 मार्केट एसोसिएशन नोएडा के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन का कहना है कि भले ही व्यापारियों को कोई सीधा कर लाभ नहीं मिला है। इसके उलट विकास पर होने वाले खर्चों का सीधा लाभ व्यापारियों और उद्यमियों को ही मिलेगा। महंगी धातुओं जैसे सोना, चांदी, प्लेटिनम पर ड्यूटी कम हुई है। रणनीतिक कटौती अवैध लेनदेन पर अंकुश लगाएगी। वहीं, खरीदारी को अधिक पारदर्शी और कानूनी रूप से संचालित बाजार को बढ़ावा देगी। ग्राहकों को भी नौ फीसदी सस्ता सोना इस पहल से मिलेगा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने भी बजट की तारीफ की है। प्रदेश कार्यालय में लाइव बजट देखने के बाद प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा, बजट में युवाओं को रोज़गार देने के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है l प्रदेश सचिव शिवा चौहान ने कहा कि व्यापारियों की खरीदारी इससे बढ़ेगी। जिला सचिव हरीश जैन और मोती राम ने कहा, सभी को ध्यान में रखकर घोषणाएं की गई हैं।