फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida : एक लाख का इनामी गैंगस्टर कपिल मुठभेड़ में ढेर, बदमाशों की गोली से दो सिपाही भी घायल

Mon, 02 Jan 2023 03:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

नोएडा एसटीएफ और बिसरख कोतवाली पुलिस ने रविवार को एक लाख के इनामी गैंगस्टर कपिल को मुठभेड़ में मार गिराया। रात आठ बजे ग्रेनो वेस्ट में हिंडन पुस्ते के पास हुई मुठभेड़ में बदमाशों की गोली से दो सिपाही भी घायल हो गए। बागपत के कपिल पर यूपी, दिल्ली व हरियाणा सहित कई राज्यों में हत्या, लूट समेत 35 केस दर्ज थे। वह पश्चिमी यूपी के गैंगस्टर योगेश भदौड़ा का शार्प शूटर था। 

विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट में राइज चौकी के पास हिंडन पुस्ता पर रविवार रात हुई मुठभेड़ में मारा गया कपिल शातिर अपराधी था। एसटीएफ को आरोपी के संबंध में सटीक सूचना मिली थी। इसके बाद ही बिसरख पुलिस को साथ लेकर आरोपी की घेराबंदी की गई। सूत्रों ने ये भी जानकारी दी है कि आरोपी के पास जेल से जिस बदमाश ने कॉल  की थी। 

उसने मोटी रकम की सुपारी देकर कपिल को हत्या के लिए भेजा था। आरोपी के पास से मिली पिस्टल अवैध हैं या कहीं से लूटी गई लाइसेंसी तो नहीं, इसकी पुलिस जांच कर रही है। गाजियाबाद जिले में आरोपी के मोदीनगर जाने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन जिस व्यक्ति की हत्या की सुपारी कपिल ने ली थी, उसके नाम और पते के संबंध में एसटीएफ ने अभी ठोस जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने मौके से बाइक भी बरामद की है। 
विज्ञापन


एनकाउंटर के बाद पुलिस देर रात तक फरार बदमाश की तलाश में कॉबिंग करती रही। मुठभेड़ में घायल एसटीएफ के सिपाही के पैर और बिसरख कोतवाली के सिपाही के बाजू में गोली लगकर निकल गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें