फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shrikant Tyagi Arrest: पत्नी को कॉल करने से पकड़ा गया भगोड़ा श्रीकांत त्यागी, 3 साथी भी पुलिस ने किए गिरफ्तार

Tue, 09 Aug 2022 01:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

महिला से बदजुबानी करने वाला श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ की टीम ने श्रीकांत त्यागी को मेरठ में उसके करीबी के घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Shrikant Tyagi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता, गाली गलौज और धक्कामुक्की करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने मेरठ से श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार किया है। श्रीकांत त्यागी और उनके तीन साथियों को पकड़ा गया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी भंगेल से खुद गाड़ी चलाकर मेरठ गया था। वह अपने करीबी के घर में छिपा था। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। थोड़ी देर में पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि श्रीकांत त्यागी को मेरठ से नोएडा लाया जा रहा है। 

पत्नी से बात करने पर पकड़ा गया श्रीकांत त्यागी
दरअसल, श्रीकांत त्यागी नोएडा से फरार होकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहुंच गया था। श्रीकांत त्यागी अपनी पत्नी से लगातार बात करने का प्रयास कर रहा था। इससे ही पुलिस को अहम सुराग मिले। मंगलवार की सुबह श्रीकांत त्यागी पत्नी से बात कर रहा था। मंगलवार की सुबह ही पत्नी को पुलिस ने फिर से पूछताछ के लिए बुलाया। तब पुलिस श्रीकांत तक पहुंच गई थी। यह भी जानकारी मिली है कि श्रीकांत त्यागी कोर्ट में सरेंडर करने के प्रयास में था। हालांकि पुलिस ने इससे पहले ही गिरफ्तार कर लिया
विज्ञापन


 

यह था पूरा मामला
आपको बता दें कि ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी का शुक्रवार को कुछ पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया था। महिलाओं ने श्रीकांत त्यागी पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। श्रीकांत ने एक महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमकाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

सोसाइटी की महिलाओं का आरोप है कि श्रीकांत ने सत्ता की हनक दिखाते हुए पौधे लगाकर एक स्थान पर कब्जा करने का प्रयास किया। जब महिलाओं ने उन्हें रोका तो उन्होंने एक महिला से अभद्रता की और जमकर गालियां दीं। पति के बीचबचाव करने पर उन्हें भी धमकी दी गई। इसके बाद सोसाइटी की अन्य महिलाओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया। इसके बावजूद आरोपी ने महिला को धमकाते हुए कहा, ‘तुम पौधे टच करोगी तो मैं तुम्हें टच करूंगा।’ इसके बाद महिलाओं की नाराजगी और बढ़ गई। 

वहीं, सोसाइटी के लोगों ने सभी पौधों को उखाड़ दिया। करीब चार घंटे तक सोसाइटी में विवाद चलता रहा। वहीं, घटना का वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया। इसके बाद शहर के लोगों ने आरोपी के खिलाफ भड़ास निकालनी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की टिप्पणियों से नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें