फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: शादी का झांसा देकर युवती से होटल में दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस

Sat, 24 Dec 2022 07:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। एक युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि राहुल नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उसको नोएडा के सेक्टर 30 स्थित एक होटल में बुलाया था। 
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-30 स्थित एक होटल में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती को आरोपी दिल्ली से शादी का झांसा देकर नोएडा लेकर आया था। यहां पर उसने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। एक युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि राहुल नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उसको नोएडा के सेक्टर 30 स्थित एक होटल में बुलाया था। 

आरोप है कि युवक ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी ने इनकार कर दिया। युवती ने दिल्ली स्थित अपने घर पहुंचकर परिजनों को मामले के बारे में बताया। फिर दिल्ली पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। दिल्ली पुलिस ने घटना स्थल नोएडा होने की वजह से मामले की जांच नोएडा भेजी। सेक्टर 20 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस आरोपी राहुल की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें