फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब है यूपी: एनिमल शेल्टर हाउस से पुलिस के 110 बकरे-बकरियां गायब, कोर्ट को दिया जवाब- मर गए सभी

Sat, 10 Dec 2022 10:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा के एनिमल शेल्टर हाउस से 110 बकरे-बकरियां गायब होने का मामला सामने आया है। दरअसल, जून 2021 में सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने जांच दौरान 110 बकरे-बकरियों से लदा पिकअप वाहन पकड़ा था। बकरे-बकरियों को सेक्टर-94 स्थित एनिमल शेल्टर होम भेज दिया था।  जिला न्यायालय ने सेक्टर-20 पुलिस को सभी बकरे मालिक को सुपुर्द करने के आदेश दिए तो एनिमल शेल्टर हाउस ने जवाब दिया कि सभी बकरे मर गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2021 में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पकड़े गए 110 बकरे-बकरियां सेक्टर-94 स्थित एनिमल शेल्टर हाउस से गायब हो गए हैं। मामला सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस से जुड़ा हुआ है। जिला न्यायालय ने इन बकरे-बकरियों को उसके मालिक को लौटाने का आदेश दिया तो पुलिस को इसकी जानकारी हुई। शेल्टर होम के प्रबंधक योगेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


जून 2021 में सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने जांच दौरान 110 बकरे-बकरियों से लदा पिकअप वाहन पकड़ा था। पुलिस ने औरैया निवासी वाहन चालक संतोष के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जबकि बरामद बकरे-बकरियों को सेक्टर-94 स्थित एनिमल शेल्टर होम भेज दिया। 

यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अब कोर्ट ने सेक्टर-20 पुलिस को सभी बकरे-बकरियों को उसके मालिक को सुपुर्द करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने शेल्टर हाउस से संपर्क किया तो बकरे-बकरियों को लौटाने से इन्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन


होम के प्रबंधक योगेंद्र ने पुलिस को बताया कि सभी बकरे मर गए हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शेल्टर होम से उक्त बकरों को बेच दिया है। कर्मचारी अपने बचाव में बकरों के मर जाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें