ग्रेटर नोएडा। होली के मद्देनजर नोएडा मेट्रो परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नोएडा मेट्रो विंग पांचवीं वाहिनी यूपी एसएसएफ सहारनपुर की टीम ने चेकिंग और पेट्रोलिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक, महिला निरीक्षक व सहायक प्रभारी के नेतृत्व में त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) और बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) की टीमों को साथ लेकर प्रमुख मेट्रो स्टेशनों, स्टेशन पार्किंग क्षेत्र तथा मेट्रो ट्रेनों के अंदर गहन निरीक्षण किया गया। सुरक्षा बलों ने स्टेशन परिसरों में संदिग्ध वस्तुओं, लावारिस सामान और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। यात्रियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल सुरक्षा कर्मियों को देने की अपील की गई। त्योहार के मद्देनजर सभी संबंधित कर्मचारियों को विशेष सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। ब्यूरो