नोएडा के थाना सेक्टर 142 में पारस टेरिया स्टूडियो में आग लग गई। सोसाइटी में स्टूडियो टॉवर के फ्लैट नंबर-1117 के विंडो एसी में अचानक आग लग गई थी। जिसको मौके पर रहते हुए काबू में कर लिया गया। गार्ड और स्थानीय लोगों द्वारा फॉयर सेफ्टी उपकरणों की सहायता से आग को बुझा दिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है।