सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में बृहस्पतिवार देर रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि एओए विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने पहले मारपीट कर दी। जिसके बाद वहां हंगामा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देर रात तक दोनों पक्ष को समझाने का प्रयास करती रही।
कोतवाली सेक्टर-113 थानाध्यक्ष शरद कांत ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात को हाइड पार्क सोसाइटी में हंगामे की सूचना मिली। शराब के नशे में धुत होकर सोसाइटी के अंदर कुछ लोगों से मारपीट कर दी थी। आरोप है कि महिलाओं से अभद्रता करते हुए घरों के बाहर लगे गमलों को तोड़ दिया। इसके बाद सोसाइटी के अंदर लोग जमा हो गए और देर रात तक हंगामा चलता रहा।
अहम है कि हाइड पार्क सोसाइटी में एओए चुनाव को लेकर दो पक्षों के बीच में पहले से विवाद चला आ रहा है और पहले भी कई बार दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटनाएं हुई हैं।