फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: अब नहीं होगा डीजल ऑटो का पंजीकरण, संचालन पर भी रोक, ये तारीख है महत्वपूर्ण

Thu, 01 Dec 2022 10:23 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए डीजल ऑटो पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस आदेश के बाद ही गौतमबुद्ध नगर में संचालित हो रहे 160 डीजल ऑटो पर परिवहन विभाग ने अब पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं विभाग का कहना है कि अब एक जनवरी से किसी भी डीजल ऑटो का पंजीकरण परिवहन विभाग नहीं करेगा।
विज्ञापन
ऑटो - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएक्यूएम के आदेश के बाद अब सड़कों पर डीजल ऑटो संचालित नहीं होंगे। साथ-साथ एक जनवरी 2023 से केवल सीएनजी और ईलेक्ट्रिक ऑटो ही परिवहन विभाग में पंजीकृत होंगे। यानी अब डीजल ऑटो पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन


बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए डीजल ऑटो पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस आदेश के बाद ही गौतमबुद्ध नगर में संचालित हो रहे 160 डीजल ऑटो पर परिवहन विभाग ने अब पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं विभाग का कहना है कि अब एक जनवरी से किसी भी डीजल ऑटो का पंजीकरण परिवहन विभाग नहीं करेगा। केवल सीएनजी और इलेक्ट्रिक ऑटो ही पंजीकृत किए जाएंगे।

एआरटीओ सियाराम वर्मा ने बताया कि जिले में सबसे अधिक 18,540 सीएनजी ऑटो हैं। वहीं इलेक्ट्रिक ऑटो की बात करें तो वह केवल 40 ही हैं। डीजल ऑटो की संख्या 160 है। विभाग के मुताबिक, यह ऑटो भी काफी समय पहले पंजीकृत हुए हैं और काफी तो अपना समय भी पूरा कर चुके हैं। जो अपना समय पूरा कर चुके हैं उनके पंजीयन निरस्त कराए जाएंगे। साथ ही साथ जिले में ऑटो एसोसिएशन से संपर्क साधकर ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक और सीएनजी ऑटो को चलाने के लिए कहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें