फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल 20 फीसदी गंगाजल से चल रहा नोएडा का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
महज 20 फीसदी गंगाजल के भरोसे नोएडा, लोग परेशान
विज्ञापन

नोएडा। शहर में फिलहाल 20 फीसदी गंगाजल से काम चल रहा है। 80 फीसदी गंगाजल की आपूर्ति 15 दिन तक ठप रहेगी। गंगाजल की कमी को ट्यूबवेल से पूरा किया जा रहा है। कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है। नोएडा प्राधिकरण के जल खंड के अधिकारियों ने बताया कि नेशनल हाईवे पर गंगाजल की लाइन शिफ्टिंग और कनेक्टिविटी की वजह से 15 दिन तक आपूर्ति ठप रहेगी। इस लाइन से नोएडा को 80 क्यूसेक पानी मिलता है। यह पानी शहर की अधिकांश सेक्टरों की प्यास बुझाता है। वहीं, सिल्ट की वजह से प्रताप विहार प्लांट के बंद होने के दो दिन बाद खोला गया, लेकिन वहां से अभी केवल 20 क्यूसेक पानी की सप्लाई हो पा रही है। नोएडा और गाजियाबाद की जनता काफी प्रभावित है। गंगनहर में सिल्ट आने की वजह से आपूर्ति भी प्रभावित है। प्लांट के स्टाफ को काफी मुस्तैदी दिखानी पड़ रही है, क्योंकि सिल्ट की सफाई नहीं हुई है। यह सिल्ट फिर से आ सकता है। नोएडा में गंगाजल मिक्स पानी की आपूर्ति होती है। यहां 60 से 80 फीसदी गंगाजल और बाकी ट्यूबवेल का पानी मिक्स किया जाता है। जबकि गंगाजल की 80 फीसदी आपूर्ति पहले से प्रभावित है। पानी का कम प्रेशर भी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। कहीं-कहीं दोनों ही माध्यमों से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाने की सूरत में टैंकर से सप्लाई की जा रही है। एनएच के पास कनेक्टिविटी का काम पूरा नहीं होने तक ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें