ग्रेटर नोएडा (संवाद)। लखनऊ में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीग में दूसरे दिन गौतमबुद्ध नगर की टीम नोएडा ब्लास्टर्स ने जीत हासिल की। टीम ने मथुरा ब्रजस्टार को 29-26 के अंतर से पराजित किया। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के दूसरे दिन काशी किंग्स व बर्बरीक वॉरियर्स, गाजियाबाद पैंथर्स व गोरखपुर राउडीज, मथुरा ब्रजस्टार व नोएडा ब्लास्टर्स के बीच मुकाबले हुए। नोएडा की जीत में तौसीफ व मिंटू ने सात गोल अर्जित किए, जबकि जगमीत ने चार गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।