फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेंचुरियन कप सीजन-15 के फाइनल में नोएडा ब्लास्टर्स ने आरके-11 स्टार्स को तीन रन से पराजित कर दिया। इसका आयोजन ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेंचुरियन क्रिकेट मैदान में हुआ। हिमांशु सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नोएडा ब्लास्टर्स ने टी-20 मुकाबले में नौ विकेट पर 179 रन बनाए। तनुज केशवानी ने 47 रन की पारी खेली। एबी ने पांच विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरके-11 स्टार्स नौ विकेट पर 176 रन ही बना सकी। हिमांशु सिंह ने चार विकेट हासिल किए।