नोएडा। दिवाली के मौके पर नोएडा प्राधिकरण अलग-अलग भू-उपयोग वाले प्लॉट की स्कीम लाने की तैयारी में है। इसको लेकर विभागों को निर्देश जारी हो गए हैं। वाणिज्यिक और संस्थागत भू-उपयोग के प्लॉट आना तय है। बाकी औद्योगिक व आवासीय भू-उपयोग के प्लॉट आने की तस्वीर अभी साफ नहीं हो पाई है। प्लॉट की स्कीम लाने के लिए पहले प्राधिकरण बोर्ड से ब्रोशर की मंजूरी लेगा। इसलिए 23 अक्तूबर को प्रस्तावित बैठक के बाद तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि प्लॉट स्कीम के लिए सभी विभागों को तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो