नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की अगली बोर्ड बैठक 23 अक्तूबर को हो सकती है। यह तारीख प्रस्तावित हुई है।बोर्ड एजेंडे के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश विभागों को हुए हैं। अब बुधवार से प्राधिकरण दफ्तर खुलने पर तैयारी शुरू होगी। बोर्ड बैठक के पहले तक अगर स्पोर्ट्स सिटी के प्लॉट-1 सेक्टर-150, 152 व 78-79 के लेआउट बदलाव पर आपत्तियों पर प्राधिकरण निर्णय ले लेता है तो इनसे जुड़े प्रस्ताव भी शामिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा 5 सितंबर को हुई बोर्ड बैठक के निर्णय का अनुपालन व अन्य प्रस्ताव रहेंगे। ब्यूरो