फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा से सुधरी नोएडा और ग्रेनो की आबोहवा

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज हवा से सुधरी नोएडा और ग्रेनो की आबोहवा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के वायु प्रदूषण में रविवार को तेज हवा चलने से काफी सुधार हुआ। नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रेड जोन से बाहर आ गया और 239 रहा। जबकि, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 360 से कम होकर 311 पहुंच गया है। हालांकि, लगातार तीसरे दिन दिल्ली-एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की आबोहवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। देश में ग्रेटर नोएडा सातवां सबसे प्रदूषित शहर रहा है। पिछले सप्ताह बारिश और हवा के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा का वायु प्रदूषण कम हो गया था, लेकिन पिछले पांच दिन से ये लगातार बढ़ रहा था। जिस पर रविवार को चल रही तेज हवा भारी पड़ी। हवा से दोनों शहर के प्रदूषण में काफी सुधार हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के चार बजे के बुलेटिन में शनिवार को नोएडा का एक्यूआई 346 था। जो रविवार को घटकर 239 पहुंच गया। एक्यूआई रेड जोन से बाहर आकर ऑरेंज जोन में पहुंच गया है। वहीं, ग्रेटर नोएडा के वायु प्रदूषण में भी सुधार हुआ है। शनिवार को ग्रेनो का एक्यूआई 360 रहा था। जो रविवार को 311 पहुंच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें