नोएडा सेक्टर 105 स्थित बड़े मैदान में रविवार देर रात को सूखी पत्तियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पेड़-पौधों को अपनी चपेट में ले लिया और कई मीटर तक आग फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां पहुंच गईं और करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि एहतियातन देर रात तक अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर मौजूद थी।