फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिवाली पर अग्निसुरक्षा के लिए नोफा ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। दिवाली पर पटाखे जलाने के दौरान आग की घटनाओं को रोकने के लिए नोएडा फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (नोफा) ने हाईराइज सोसाइटियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें एओए, आरडब्ल्यूए और निवासियों से अग्नि सुरक्षा के इंतजाम करने की अपील की गई है। फेडरेशन ने खुले और निर्धारित स्थानों पर ही पटाखे जलाने तथा सोसाइटी परिसर में रॉकेट और हवाई पटाखे नहीं चलाने की सलाह दी है। साथ ही बालकनी से कागज, गत्ते, प्लास्टिक और सूखे कपड़ों जैसी ज्वलनशील वस्तुओं को हटाने को कहा है। नोफा ने सोसाइटी प्रबंधन से अग्निशमन पंप, हाइड्रेंट, अलार्म और अग्निशमन यंत्रों की जांच कर उन्हें चालू रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें