फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लापता दो नाबालिग भाइयों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। चिड़गांव से लापता हुए दो चचेरे नाबालिग भाइयों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस और परिजन चार दिन से तलाश में जुटे हैं। गांव तेलगा निवासी माशू ने पुलिस थाना चिड़गांव में दोनों बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को शिकायतकर्ता के बताया कि उसका 14 वर्षीय बेटा भीम सिंह और 15 वर्षीय भतीजा बलदेव 9 अक्तूबर की सुबह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंधा गए थे। उस दिन जब वे दोनों शाम तक घर नहीं लौटे, तो दोनों बच्चों की तलाश रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के गांवों में की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने आशंका जताई कि किसी ने उनके बेटों का अपहरण कर लिया है। डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि दोनों बालकों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र उनका सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें