फोटो
दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के प्यावली गांव के समीप गंग नहर में नहाते समय डूबे तनिष(12) का सुराग दूसरे दिन भी नहीं लग सका। पीएसी ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब दो किलोमीटर तक खोजन अभियान चलाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अधिकारियों का कहना है कि व्यस्तता के कारण एनडीआरएफ टीम नहीं पहुंच सकी है। अभियान को तेज करने के लिए नहर के पानी का बहाव भी कम कराया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि जब तक बच्चे का पता नहीं चल जाता, अभियान नहीं रोका जाएगा। वहीं, एसीपी ग्रेटर नोएडा प्रशाली गंगवार ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम शनिवार को व्यस्तता के कारण नहीं आ सकी। रविवार को टीम को बुलाने का प्रयास किया जाएगा।