रबूपुरा (संवाद)। चचूरा गांव के पास नहर में संदिग्ध परिस्थिति में छलांग लगाने वाले युवक का 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं मिल पाया है। सोमवार की घटना के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लगातार युवक की तलाश कर रही हैं। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के प्राणगढ़ निवासी विजय (32) ने सोमवार को गंग नहर में छलांग लगा दी थी। उसके पिता फूल सिंह ने मंगलवार को कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आशंका जताई है कि उनका बेटा विजय नहर में नहाते समय डूब गया होगा। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि युवक की तलाश जारी है।