गाजियाबाद। हाईटेक टाउनशिप सनसिटी की संशोधित डीपीआर पर कोई फैसला नहीं हो सका है। बुधवार को लखनऊ में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव के सामने जीडीए के सचिव की ओर से संशोधित डीपीआर के बारे में जानकारी दी गई। जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सनसिटी की टाउनशिप को 827.99 एकड़ से विस्तार कर 2420.11 एकड़ की संशोधित डीपीआर शासन के निर्देश पर तैयार की गई है। प्रमुख सचिव के समक्ष संशोधित डीपाआर पर सुनवाई के बाद यह प्रस्ताव हाई पावर कमेटी के पास जाएगा। इसके बाद ही इसे बोर्ड बैठक में ले जाया जाएगा। बुधवार को प्रेजेंटेशन किया गया है। पुनर्विचार के लिए कहा गया है।