फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र क्वार्टर से हुई चोरी में सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र क्वार्टर से हुई चोरी में सुराग नहीं
विज्ञापन

नूंह। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के क्वार्टर में गत दिनों हुई चोरी के मामले में पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। इस मामले की शिकायत में पूनम पत्नी संदीप कुमार निवासी गांव ढाणी सौभान, जिला रेवाड़ी ने बताया था कि वह सरकारी अस्पताल नूंह में स्टाफ नर्स हैं। 11 से 15 नवंबर की रात चोरों ने सीएचसी स्थित उनके क्वार्टर नंबर 4 व 6 के दरवाजे तोड़कर लाखों कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। दूसरी स्टाफ नर्स सुनीता के जेवरात भी चोरी गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन अब तक चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। उन्होंने जिला पुलिस कप्तान से समस्या के जल्द समाधान की मांग की है। इस बारे में नूंह सिटी थाना प्रभारी हरि सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द ही चोरों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें