फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में कोई गिरफ्तार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के मामले में कोई गिरफ्तार नहीं
विज्ञापन

नगीना। नगीना के एक गांव में शनिवार को घर में घुसकर हमला करने के मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रित किया था। पुलिस ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान चार-पांच लोगों गंभीर चोट आई है। इनका इलाज जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा और नलहड़ गांव के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इसकी शिकायत असरु पुत्र नबलू गांव गोहाना ने नगीना थाने में दी। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बुधवार को पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी फतेह सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच में झगड़ा हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। दूसरे पक्ष का मामला दो दिन पहले ही दर्ज हो चुका है। दोनों तरफ से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें