फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-150 में टेबल टॉप ब्रेकर बनाने के लिए नहीं मिल रही एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-150 की सड़कों पर 27 टेबल टॉप ब्रेकर बनवाने और अन्य काम के लिए एजेंसी नहीं मिल रही है। नोएडा प्राधिकरण ने तीसरी बार मंगलवार को इसके लिए टेंडर जारी किया। इस परियोजना में 7.18 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित है। बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्डे में 16 जनवरी की रात डूबने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत के बाद जांच में सामने आया था कि ऐसी सुनसान सड़कों पर विटुमिन कंक्रीट के ब्रेकर की जगह रंबल स्ट्रिप या टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर होना चाहिए था। माना जा रहा है कि इसी सुझाव के क्रम में प्राधिकरण ने यहां पर टेबल टॉप ब्रेकर बनवाने का निर्णय लिया है। फिर पूरे सेक्टर के लिए गति नियंत्रित करने को यह योजना बनाई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें