ग्रेटर नोएडा के सीएपीएफ अस्पताल में गैर कोविड मरीजों के लिए ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई हैं और गैर कोविड मरीजों की भर्ती भी रोक दी गई है। समाचार एजेंसी एएनआई को एडीजी (मेडिकल ) मुकेश सक्सेना ने बताया कि कोरोना की इस लहर में हमारे जवान भी संक्रमित हुए हैं और कई कोरोना की चपेट में आए हैं लिहाजा हमने सीएपीएफ अस्पताल में गैर कोविड मरीजों के लिए कुछ बंदिशें की हैं।
सक्सेना ने बताया कि हमने अपने चिकित्सा अधिकारियों और इससे जुड़े लोगों को दिल्ली और अहमदाबाद के डीआरडीओ कोविड केंद्रों पर तैनात किया है। सक्सेना के अनुसार इस समय अस्पताल में 80 कोविड मरीज भर्ती हैं।