यमुना सिटी (संवाद)। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीकॉम-एसीसीए प्रोग्राम को एसीसीए की मान्यता मिली है। एसीसीए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रोफेशनल अकाउंटिंग संस्था है। इस मान्यता से विश्वविद्यालय के कॉमर्स और अकाउंटिंग शिक्षा को वैश्विक प्रोफेशनल मानकों से जोड़ने की दिशा में मजबूती मिलेगी। विश्वविद्यालय के चेयरमैन देवेश कुमार सिंह ने कहा कि इसका उद्देश्य छात्रों को कॉमर्स और अकाउंटिंग की मजबूत नींव के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपयोगी प्रोफेशनल स्किल्स से जोड़ना है।