ग्रेटर नोएडा। डाढ़ा गांव के नीतिश भाटी कॉमर्शियल विमान के पायलट बन गए हैं। उन्होंने कर्नाटक के बेलगावी एयरपोर्ट पर दो वर्षों तक फ्लाइंग प्रशिक्षण लेकर 200 घंटे विमान उड़ाने का अनुभव प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता रामवीर भाटी किसान है। उन्होंने वर्ष 2020 में मेरी गोल्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा से 12वीं की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा कराई जाने वाली परीक्षाओं की तैयारी की। उन्होंने डीजीसीए की छह परीक्षाओं को पास किया। इनमें एयर नेविगेशन, एयर रेगुलेशन, मेट्रोलॉजी (मौसम पूर्वानुमान), टेक्नीकल इंजन समेत एक अन्य परीक्षा को पास किया। इसके बाद उन्हें एफटीआर लाइसेंस के लिए कर्नाटक के बेलगावी एयरपोर्ट भेजा गया। वह किसी भी एयरलाइंस में कामर्शियल पायलट बन सकेंगे। ब्यूरो