ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर पाई-1 स्थित एल्डिको ग्रीन मीडोज सोसाइटी में ईजीएम आरडब्ल्यूए की वर्ष 2026-27 की चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई। नितेश गौतम को दोबारा अध्यक्ष चुना गया। कल्याण पाठक उपाध्यक्ष, मेहुल मावर सचिव और ध्रुव गोयल कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं अखिल गर्ग, दीप सक्सेना, दीपेश श्रीवास्तव, शिवम सिंघल और टीडी जयप्रसाद सदस्य चुने गए। निवासी सुनील ने बताया कि निर्धारित नियमों के तहत चुनाव संपन्न हुए। नई कार्यकारिणी ने पारदर्शिता, जवाबदेही और सोसाइटी के विकास के लिए काम करने का भरोसा दिलाया।