फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कराटे प्रतियोगिता में नौ खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित पारस पब्लिक स्कूल के नौ खिलाड़ियों ने काइकन कप ओपन कराटे चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक समेत नौ पदक हासिल किए। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का शुक्रवार को स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत कर सम्मानित किया गया। स्कूल के स्पोर्ट्स अध्यापक राजू कुमार ने बताया कि काइकन कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से हाल ही में नोएडा के सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में पांचवीं काइकन कप ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शेफाली, श्रेया, दक्ष यादव, अनिकेत यादव ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं, आयुष कुमार, आभाष गिरि ने रजत पदक और दक्ष चौधरी, युगांक व सोबित ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। सभी खिलाड़ियों का शुक्रवार को प्रधानाचार्य डॉ. श्रीजता दत्ता ने खिलाड़ियों को स्वागत कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें