नोएडा। जिले में शुक्रवार को डेंगू के 9 नए मामले आए हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 305 हो गई है। इसमें से अधिकतर मरीज ठीक हो चुके हैं। नए मिले मरीजों के ऑफिस में फोन करके भी एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि मरीज मिलने पर उनको घरों व आसपास के क्षेत्र में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। सभी मरीजों को फोन करके उनके स्वास्थ्य के बारे में पता किया जा रहा है। जिला अस्पताल और चाइल्ड पीजीआई में डेंगू की जांच किट की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है। ब्यूरो